11 May : National Technology Day In India (11 May 2020) Nuclear Bomb In India


क्या है 11 मई?


11 May भारत मे National Technology Day के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगो को विज्ञान में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया जाए और ज्यादा से ज्यादा बच्चे विज्ञान की पढ़ाई करें। आज के कुछ समय पहले हमारा देश इतना आगे नही था विज्ञान में लेकिन आज उसने बहुत तरक्की कर ली है । इस बार 11 मई 2020 21 वां national technology day के रूप में मनाया जाएगा।


क्यों मनाते हैं National Technology Day?



 यह दिवस सिर्फ भारत मे ही मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 11 May 1998 में पोखरन में भारत ने अपना  पहला परमाणु परीक्षण किया था जो सफल भी हुआ था। इस परीक्षण के सफल होते ही भारत देश की तस्वीर ही बदल गयी। बड़े बड़े देश भारत को सलाम ठोकने लगे। और भारत विश्व का 6वां देश बन गया जिसके पास परमाणु हथियार था।

क्या हुआ था 11 May 1998 को?


इस दिन भारत ने अपना पहला सफल परमाणु परीक्षण किया था। ये काम चोरी से किया गया था क्योंकि भारत के पास इजाजत नही थी कि वो परमाणु बम बना सके लेकिन भारत को शक्तिशाली बनने से ये बात नही रोक सकी।
                             एयरोस्पेस इंजीनियर डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम जी ने प्रधानमंत्री जी से कहा कि वो परमाणु हथियार बनाना चाहते है भारत के लिए तो उन्होंने अनुमति दे दी। जैसा कि ये काम चोरी से होना था तो सॅटॅलाइट की नज़र उस जगह से हटाने के लिए भारत ने अपने बॉर्डर पर सैनिको को और बढा दिया जिससे लोगो को लगा कि भारत किसी देश पर हमला करने वाला है और सभी सैटेलाइट्स की नज़र इस जगह हो गयी। 
                              और इधर चुपके से परमाणु परीक्षण कर लिया गया। इसका परीक्षण जिस मिसाइल से किया गया था उसका नाम शक्ति मिसाइल था। इसका परीक्षण पांच मिसाइल दाग कर राजस्थान के पोखरन में किया गया। उसके बाद उसके सफल होने पर भारत के प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जी ने घोषणा की कि भारत 6वां परमाणु देश बन गया है।

भारत मे परमाणु बम कैसे बना?


जैसा कि आप जानते हैं ये काम चोरी छुपे होता था इसलिए जितने भी लोग इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे सभी के सभी रात को यहां काम करने आते थे ताकि उन्हें कोई देख न पाए। यह पूरा प्रोजेक्ट कलाम जी के नेतृत्व में चल रहा था। काफी वैज्ञानिको की मेहनत और लगन की वजह से ही परमाणु हथियार जल्दी ही तैयार हो गया और भारत एक शक्तिशाली देश बन गया जिस पर कोई नज़र भी उठा कर नही देख सकता अब।

आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके बताएं।

READ MORE- रक्षाबंधन 2020 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

WHY WE CELEBRATE CHRISTMAS ? (FULL STORY)

होली मनाने का कारण(क्यों मनाते हैं होली?) होलिका दहन