11 May : National Technology Day In India (11 May 2020) Nuclear Bomb In India

क्या है 11 मई? 11 May भारत मे National Technology Day के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगो को विज्ञान में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया जाए और ज्यादा से ज्यादा बच्चे विज्ञान की पढ़ाई करें। आज के कुछ समय पहले हमारा देश इतना आगे नही था विज्ञान में लेकिन आज उसने बहुत तरक्की कर ली है । इस बार 11 मई 2020 21 वां national technology day के रूप में मनाया जाएगा। क्यों मनाते हैं National Technology Day?  यह दिवस सिर्फ भारत मे ही मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 11 May 1998 में पोखरन में भारत ने अपना  पहला परमाणु परीक्षण किया था जो सफल भी हुआ था। इस परीक्षण के सफल होते ही भारत देश की तस्वीर ही बदल गयी। बड़े बड़े देश भारत को सलाम ठोकने लगे। और भारत विश्व का 6वां देश बन गया जिसके पास परमाणु हथियार था। क्या हुआ था 11 May 1998 को? इस दिन भारत ने अपना पहला सफल परमाणु परीक्षण किया था। ये काम चोरी से किया गया था क्योंकि भारत के पास इजाजत नही थी कि वो परमाणु बम बना सके लेकिन भारत को शक्तिशाली बनने से ये बात नही रोक सकी।                  

होली मनाने के वैज्ञानिक कारण, आखिर क्यों मनाते हैं होली?


होली  चैत्र मास के प्रारंभ में पड़ता है। इसको मनाने के पीछे हिन्दू धर्म मे होलिका के मृत्यु को बताया जाता है, लेकिन कई वैज्ञानिक शोधों के बाद पता चला है कि इसके कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं। जिनके बारे में हम इस लेख में बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम पांच वैज्ञानिक कारणों को बताएंगे जिसकी वजह से होली हमारे जीवन मे महत्व रखती है।

1) ठंडी का अंत और गर्मी की शुरुआत-  होली मार्च महीने में मनाई जाती है और ये वो समय होता है जब ठंडी खत्म हो चुकी होती है और गर्मी का मौसम आने वाला होता है। इस बीच के मौसम को बसंत कहते हैं। इस मौसम में ठंडी के बाद कई तरह के नए वायरस और कीड़े जन्म लेते हैं और कई कीड़े जो ठंडी की वजह से छुप गए थे वो भी बाहर निकलने लगते हैं और इसी वक्त होली आ जाती है जिससे लोग अपने घरो की साफ सफाई करते हैं। जिससे वो जो वायरस जन्म लेने वाले होते हैं मर जाते हैं और इंसान कई तरह के नई बीमारियों से बच  जाता है।

2) उबटन लगाना- इस त्यौहार में लोग शरीर मे सरसो पीस कर लगाते हैं जिससे शरीर की सारी गंदगी बाहर आ जाती है। क्योंकि ठंडी के दिनों में लोग सही से नहा नही पाते और उनके शरीर मे गंदगी हो जाती है तो वो इसके साथ निकल जाती है।

3) आलस्य का आना - ये मौसम ऐसा होता है की लोगो को कोई भी काम करने में आलस्य आता है। जिससे उनका किसी काम मे मन नही लगता लेकिन जब उनको होली का त्यौहार मनाना होता है तो वो खुशी खुशी काम मे लग जाते हैं और इसके बाद लोग साथ मे बैठ कर गाना गाते हैं जिससे उनको आलस्य नही आता।

4) होलिका दहन- रंगों वाली होली के पहले होलिका दहन होता है। जिससे गर्मी और धुआं निकलता है। जिससे आस पास का वातावरण गरम हो जाता है और वो कीड़े मकोड़े और वायरस जो ठंडी की वजह से पैदा हुए थे मर जाते हैं और वातावरण शुद्ध हो जाता है ।साथ ही साथ ये भी कहा जाता है कि जो उबटन( सरसो ) आपने अपने शरीर मे लगाया था उसे भी उसी में जल देना चाहिए क्योंकि हमारे शरीर मे भी ठंडी की वजह से कई तरह के वायरस जन्म ले लेते हैं। जो सरसो के साथ निकल जाते हैं और आग में जलने पर हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं और उसके होलिका दहन के पास खड़े होने से हमारे शरीर को गर्मी मिलती है जिससे गर्मी की वजह से शरीर के अंदर के भी नए जन्मे वायरस मर जाते हैं और हम साफ और सुरक्षित हो जाते हैं।

5) रंगों का प्रभाव- होली में लोग एक दूसरे के ऊपर रंग फेंकते हैं जिससे की लोगो मज़ा आता है लेकिन इसके साथ ही साथ लोग ढेर सारी मस्ती भी करते हैं जिससे लोगो का exercise भी हो जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है साथ ही साथ लोग जो गुलाल ये रंग डालते हैं उनमें ion पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और नया जोश आ जाता है।

READ MORE- रक्षाबंधन 2020 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

11 May : National Technology Day In India (11 May 2020) Nuclear Bomb In India

WHY WE CELEBRATE CHRISTMAS ? (FULL STORY)

होली मनाने का कारण(क्यों मनाते हैं होली?) होलिका दहन