हम जानते हैं कि होली एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली न सिर्फ भारत मे बल्कि विदेशो में भी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है कुछ देशों में इसेहोली नाम से ही जाना जाता है तो कुछ देशों में इस दूसरे नामो से। कुछ देश होली जैसा ही त्यौहार मानते हैं और उन त्यौहारो के पीछे अलग अलग कथाएं प्रचलित हैं जो वहां पर कहीं जाती हैं लेकिन वो किसी और दिन उनके यहां होता है जैसे मैं आपको कुछ देशों के नाम बताने जा रहा हूँ और बताने जा रहा हूँ कि वहां उसे किस तरह मनाते हैं।
1) नेपाल- ये भारत का पड़ोसी देश है और हपलो मनाने में भारत से कहीं पीछे नही है यहां पर होली के दिन लोगो पानी भरे गुब्बारे फेकने का रिवाज है।
2) म्यांमार- यहां इस त्यौहार को मेकांग के नाम से मनाया जाता है यहां का रिवाज है कि इस दिन लोग लोगो पर पानी और रंग फेंकते हैं इस त्यौहार में पूरा देश हिस्सा लेता है यह त्यौहार म्यांमार में म्यांमार के नववर्ष पर मनाया जाता है। इस त्यौहार को थिंगयांग नाम से भी जाना जाता है।
3) जापान- जापान में इसे एक अनूठा त्यौहार माना जाता है जापान में यह त्यौहार मार्च- अप्रैल के महीने में मनाया जाता है और इस त्यौहार में लोग एकदूसरेके ऊपर रंग फेंकते हैं।
4) मॉरीशस- होली का त्यौहार अगर कहीं अच्छे से मनाया जाता है तो वो मॉरीशस ही है यह त्यौहार यहां वसंतपंचमी से लेकर यह त्यौहार 40 दिनों तक मनाया जाता है और इस बीच लोग एक दूसरे के ऊपर भरपूर रंग फेंकते हैं। और तो और यहां भारत की तरह होलिका दहन भी होता है।
5) चीन- चीन में दाय समुदाय के लोग हैं जो नववर्ष के दिन लोगो पर होली की तरह ही पानी फेंकते हैं और पूरा दिन गाना गाते हैं।
6) रोम- रोम में मई महीने में एक त्यौहार मनाया जाता है जिसका नाम है रेडिका इस त्यौहार में ऊंचे से स्थान पर ढेर सारी लकड़ियां इक्कठी करके उन्हें जलाया जाता है और उसके पास बैठ कर गाना गाते हैं।
7
) ग्रीस- यहां पर यह त्यौहार टमाटर से खेल जाता है इसमे तरबूज के आकार के बड़े बड़े टमाटर उगाये जाते हैं जिन्हें love apples कहा जाता है और इसके साथ ही रंग बिरंगी रंगों को एक दूसरे के ऊपर फेंक कर तेज़ शोर के साथ लोग पूरे दिन इस त्यौहार का आनंद लेते हैं।
8) अफ्रीका- अफ्रीका का बोंगा त्यौहार कुछ होली जैसा ही है यह त्यौहार अफ्रीका के कुछ देशों में मनाया जाता है इसमें एक जंगली देवता प्रिंबोंगा को जलाया जाता है इसमें ढेर सारी लकड़ियां इक्कठी की जाती हैं और उनको जलाया जाता है और लोग उसके चारों तरफ इक्कठे होते हैं नाचते गाते हैं और नई फसल आने की खुशी मानते हैं।
9) श्रीलंका- श्रीलंका में यह त्यौहार भारत के होली की ही तरह मनाया जाता है और भारत के होली के दिन ही मनाया जाता है।
10) चेकोस्लाविया- यहां पर एक बलियाकनोसे नाम से त्यौहार मनाया जाता है जो बिल्कुल होली के त्यौहार जैसा होता है इसमें लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं और खुशियां मानते हैं।
11) स्पेन- स्पेन में होली से ही प्रेरित होकर होली जैसा ही त्योहार मनाया जाता है लेकिन वहां अलग अलग राज्यो में इसे अलग अलग नामो से जाना जाता है।
12) पोलैंड- पोलैंड में अरशीना नाम का टीफार मनाया जाता है जिसमे लोग एक फुसर पर रंग डालते हैं और पुरानी दुश्मनी भूल कर लोगो को गले लगाते हैं।
READ MORE-
रक्षाबंधन 2020
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें